दुर्ग। छात्र हित और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, व्याख्याता का निलंबन बहाल।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*छात्रहित और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने व्याख्याता का निलंबन बहाल*

दुर्ग, 29 अप्रैल 2026/ दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने छात्र हित और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूर्व में निलंबित व्याख्याता श्री वेदराम पात्रे को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। ज्ञात हो कि श्री पात्रे, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामापुर (बाजार), विकास खंड पंडरिया, जिला कबीरधाम में पदस्थ थे, उन्हें निलंबन से मुक्त करते हुए अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरघटा, विकास खंड नवागढ़, जिला बेमेतरा में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री वेदराम पात्रे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत 14 जनवरी 2026 को निलंबित किया गया था और उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नियत किया गया था। शासन ने नवागढ़ विकास खंड के मगरघटा विद्यालय में अर्थशास्त्र विषय के व्याख्याता के रिक्त पद का संज्ञान लिया, व्याख्याता न होने से वहां के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें विषय ज्ञान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विद्यालयीन और छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए संभाग आयुक्त श्री राठौर ने श्री पात्रे का निलंबन समाप्त कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान के निर्णय और अन्य विभागीय औपचारिकताएं विभागीय जांच के उपरांत गुण-दोष के आधार पर पृथक से तय की जाएंगी। यह बहाली आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है, जिससे रिक्त पद वाले विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिल सकेगी।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।