*भाजपा रिसाली मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक VIP नगर सामुदायिक भवन में सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का लिया संकल्प*।
*रिसाली, दुर्ग।* भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल की महत्वपूर्ण *आत्मनिर्भर मंडल बैठक* आज *रिसाली स्थित VIP नगर सामुदायिक भवन* में बड़े ही उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं *आगामी नगर पालिक निगम रिसाली चुनाव* की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* एवं रिसाली मंडल प्रभारी *श्री शिवेन्द्र परिहार जी* विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* ने कहा कि –भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाना है। आज रिसाली मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।_
_आगामी नगर निगम रिसाली चुनाव में हमें एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। जनता भाजपा के सुशासन और विकास के साथ है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से हम रिसाली निगम में भाजपा का परचम लहरायेंगे।”_
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए *रिसाली मंडल प्रभारी श्री शिवेन्द्र परिहार जी* ने कहा कि आत्मनिर्भर मंडल का अर्थ है – आत्मनिर्भर संगठन, आत्मनिर्भर कार्यकर्ता और आत्मनिर्भर बूथ। हमें मंडल से लेकर बूथ तक की संरचना को इतना मजबूत करना है कि हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो। सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को सक्रिय होकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना है। आगामी निगम चुनाव हमारा लक्ष्य है और इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होना होगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया से लेकर जनसंपर्क तक हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए।
बैठक में मंडल की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान की समीक्षा, मन की बात कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं निगम चुनाव हेतु वार्डवार प्रभारी नियुक्ति जैसे विषयों पर गहन मंथन किया गया।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:-*
जिला उपाध्यक्ष श्री राजीव पांडे जी, जिला भाजपा मंत्री श्री शैलेंद्र शेंडे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेंद्र साहू जी, मंडल महामंत्री श्री दशरथ साहू जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सचिन गोस्वामी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, श्री संतोष चौधरी जी, पार्षदगण श्रीमती सीमा साहू जी, श्रीमती रमा साहू जी, श्रीमती माया यादव जी, श्रीमती सारिका साहू जी, श्रीमती शीला नारखेड़े जी, श्रीमती सविता धवस जी, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी ढालेंद्र जी, डॉ. संस्कृति वर्मा जी, श्रीमती अर्चना हिरवानी जी, श्रीमती बींदेश्वरी साहू जी, श्री कमलेश हिरवानी जी, श्री विकास कुलश्रेष्ठ जी, श्रीमती सुलोचना लारेन्द्र जी, श्री राकेश कुमार जी, श्री जितेन्द्र कुमार जी, श्री अमित बोहरा जी, श्री अरविंद नारखेड़े जी, श्रीमती संध्या मंडलोई जी, श्रीमती रूपलता साहू जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग जी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी जी, श्रीमती चन्द्रकली चतुर्वेदी जी, श्रीमती ओंकेश्वरी मारकंडे जी, डॉ. पार्वती कुर्रे जी, श्रीमती सुनीता कोसरे जी, श्रीमती करुणा श्रीवास जी, श्रीमती पार्वती ढीढी जी, श्री के.पी. बघेल जी, श्री जग्गू यादव जी, श्रीमती तरसेम कौर जी, श्रीमती उषा साहू जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, श्री विश्राम साहू जी, श्रीमती तामेश्वरी ठाकुर जी, श्रीमती कुंजेश्वरी साहू जी, श्री प्रवीण राजपूत जी एवं श्री प्रेमचंद साहू जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



