दुर्ग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक प्रवीण यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक प्रवीण यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल जी द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक प्रवीण यादव को जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 

प्रवीण यादव लंबे समय से छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं और विद्यार्थियों के बीच प्रभावी कार्य किया है।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने प्रवीण यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

इस अवसर पर प्रवीण यादव ने भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजहित में कार्य करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

 

प्रवीण यादव ने इस नई जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल जी, वरिष्ठ नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    दुर्ग। रिसाली मेंआयुष्मान भारत योजना के तहत वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *आयुष्मान भारत योजना के तहत वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम में 3 दिवसीय शिविर का आयोजन* _”70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के…

    दुर्ग शनिचरी बाजार स्थित श्री लांगूर वीर मंदिर में श्रद्धा भक्ति के साथ हुआ कलश एवं ध्वजारोहण।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। शनिचरी बाजार स्थित श्री लांगुर वीर मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ कलश एवं ध्वजारोहण,   -महापौर अलका बाघमार ने नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।