*राजपूत समाज का भादो तीज मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर को, तैयारी जोरों पर*
*तीज क्वीन प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण, राजपूतानी पोशाक और 16 श्रृंगार में सजेंगी महिलाएं*
*दुर्ग।* राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282, छत्तीसगढ़ दुर्ग उत्तर उपसमिति के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा 20 सितंबर 2026, दिन रविवार को भादो तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद भवन, जवाहर नगर, दुर्ग में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।
आयोजन में तीज पूजन एवं पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें एकल नृत्य, समूह नृत्य, खेल और तीज से संबंधित सामान्य प्रश्नोत्तरी एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
*मुख्य आकर्षण – तीज क्वीन प्रतियोगिता*
आयोजन का मुख्य आकर्षण का केंद्र तीज क्वीन प्रतियोगिता होगी, जिसके चयन के मापदंड 16 श्रृंगार, राजपूतानी पोशाक, कैट वॉक एवं समाज से संबंधित प्रश्नोत्तरी रहेंगे।
महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा राजपूत ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादो तीज मिलन समारोह को भव्यता, गरिमा और आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। समाज की सभी बहनें इस पारंपरिक मिलन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
जो भी महिलाएं किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं, वे अपना नाम महिला अध्यक्ष मनीषा राजपूत, महिला सचिव नीलिमा राजपूत एवं सांस्कृतिक सचिव नेहा राजपूत के पास दर्ज करवा सकती हैं।
महिला मंडल ने सभी बहनों से 16 श्रृंगार करके राजपूतानी पोशाक में पधारने का आग्रह किया है।
आपको बतादे कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल उपसमिति दुर्ग एवं उपसमिति दुर्ग उत्तर के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण है
यह जानकारी नेहा राजपूत, सांस्कृतिक सचिव, महिला मंडल उपसमिति दुर्ग उत्तर द्वारा दी गई है।




