*शासकीय प्राथमिक शाला ढौर में बैगलेस डे पर गणपति महोत्सव पर सेवा संकल्प अभियान सहित विविध कार्यक्रम*
दुर्ग। शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्र. 2, संकुल ढौर में आज 19 सितंबर शनिवार को बैगलेस डे धूमधाम से मनाया गया।
बच्चों ने मुखौटा प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे मुखौटे बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। साथ ही शाला में गणपति महोत्सव मनाकर भगवान गणेश की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर बच्चों ने अपने विचार रखे।चित्रकला में प्रथम स्थान पर मोनालिसा देशलहरे एवं निबंध में चारुल महिलांग प्रथम स्थान पर रहे।
इस अवसर पर प्रधान पाठक अनिल थारवानी के साथ शिक्षिका श्रीमति सुनीता साहू सुश्री धनेश्वरी बंजारे ने गणपति महोत्सव मनाने की पौराणिक कथा बताई। उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधान पाठक सहित समस्त स्टाफ व SMC सदस्य मौजूद रहे।






