रिसाली। 51000 दीपों से जगमगा उठा रीसाली दशहरा मैदान, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर जलाए गए आशीर्वाद के दिए।

 

 

*51 हजार दीपों से जगमगा उठा रिसाली दशहरा मैदान, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर जलाए गए आशीर्वाद के दीप*….

 

 

*माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। गरीब कल्याण से लेकर विश्व नेतृत्व तक उनका कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा है।*……

विधायक ललित चंद्राकर

 

*रिसाली, दुर्ग।* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज रिसाली दशहरा मैदान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

 

51 हजार दीपों से पूरा दशहरा मैदान जगमगा उठा। प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से भर गया।

 

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, आम जनमानस, महिला बाल विकास विभाग एवं रिसाली नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया।

 

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। गरीब कल्याण से लेकर विश्व नेतृत्व तक उनका कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। आज 51 हजार दीप जलाकर हमने उनके दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।”

मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले तपस्वी, नए भारत के शिल्पकार और राष्ट्रहित को ही अपना धर्म मान कर 25 वर्षों से लगातार यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे ऐसे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपका तपमय जीवन सदैव राष्ट्रसेवा के लिए संकल्पित नेतृत्व के साथ समर्पित रहे और भारत को विकसित @2047 की उन नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आपका संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे

 

*इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -* रिसाली नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर जी, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, श्री अनुपम साहू जी, श्री राकेश जंघेल जी, महामंत्री श्री दशरथ साहू जी, श्री गुड्डू झा जी, श्री पुनाराम कलिहारी जी, श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी,जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे,जी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, श्रीमती शिखा तिवारी जी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी, श्री रूपेश यादव जी, पार्षद श्री मनीष यादव जी, श्री धर्मेंद्र भगत जी, श्रीमती विधि यादव जी, श्रीमती रमा साहू जी, श्रीमती सरिता देवांगन जी, श्रीमती सारिका साहू जी, श्रीमती शीला नारखड़े जी, श्री विक्की चंद्राकर जी, श्रीमती गजेन्द्री कोठारी जी, श्री अजीत चौधरी जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, विधायक प्रतिनिधि श्री गोविन्द साहू जी, श्री दुर्गेश साहू जी, श्री दामन सर्वा जी पद्म श्री राधेश्याम बारले जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction