दुर्ग ।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन।।।

*प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन*

दुर्ग, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा दुर्ग जिला के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। साथ ही रोबोटिक्स लैब का अवलोकन किया और प्रायोगिक प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश सिंह धीर, विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजया श्रीवास्तव, आईडीबीआई बैंक के जोनल मैनेजर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विद्यालय में रोबोटिक्स लैब की स्थापना विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, विज्ञान एवं नवाचार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी रोबोटिक्स एवं तकनीकी अवधारणाओं को प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से समझ सकेंगे। इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या समाधान तथा तकनीकी कौशल विकसित करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हए प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विकास की सराहना की। उन्होंने विद्यालय में रोबोटिक्स लैब की स्थापना को एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करना भी आवश्यक है। उन्होंने रोबोटिक्स लैब के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तकनीकी दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थी प्रयोग करके सीखने की प्रक्रिया से जुड़ते हैं तथा भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं।
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजया श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ विद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कार्यक्रम पश्चात् प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं अन्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किये। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को 150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

    *विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को ₹150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी* *दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज को मिला डोमशेड, विधायक ने फीता काटकर समाज को किया समर्पित*…

    दुर्ग।सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।

    *सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित* दुर्ग, 16 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत दुर्ग के अंतर्गत संचालित विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को 150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को 150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

    दुर्ग।सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग ।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन।।।

    दुर्ग ।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन।।।

    How Casinos Lock Down Desktop and Mobile Games with Advanced Security

    Hoe Nederlandse Casino’s Surfen Op de Golf Van Multiplayer Spellen

    Opdag de Bedste Casino Tilbud Hos Sankra DK