दुर्ग।12वेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस खालसा पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजित। योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव जी।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस खालसा पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजित*

 

*-योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव*

 

दुर्ग, 21 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पद्म श्री श्रीमती उषा बारले, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक सांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एसएसपी श्री विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इससे पूर्व कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी को योग दिवस की शुभ-कामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष संपूर्ण देश में ’’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ के लिए योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। योग का जीवन में बड़ा महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को योग की शपथ दिलाई।

सांसद श्री विजय बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के अनेक देशों में मनाया जा रहा है। सांसद श्री बघेल ने लोगों को आह्वान किया कि ’’करें योग और रहें निरोग’’। योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शिति प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने ओउम् के सुमधुर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।

  • Related Posts

    दुर्ग। शांतिवन प्रखर वेलफेयर फाउंडेशन की अनोखी पहल, ग्राम कुथरेल में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य और हरित जीवन का संकल्प।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। शांतिवन प्रखर वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल:** सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वस्थ और हरित जीवन का संकल्प।   *बदलाव की बयार:* योग के बाद अतिथियों…

    दुर्ग।शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दिनांक 21.6.26 को 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शांतिवन प्रखर वेलफेयर फाउंडेशन की अनोखी पहल, ग्राम कुथरेल में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य और हरित जीवन का संकल्प।

    दुर्ग। शांतिवन प्रखर वेलफेयर फाउंडेशन की अनोखी पहल, ग्राम कुथरेल में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य और हरित जीवन का संकल्प।

    दुर्ग।शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।

    दुर्ग।शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।

    दुर्ग ।विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन।

    दुर्ग ।विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन।

    दुर्ग।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।।

    दुर्ग।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।।

    दुर्ग।12वेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस खालसा पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजित। योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव जी।

    दुर्ग।12वेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस खालसा पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजित। योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव जी।

    दुर्ग।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिल।

    दुर्ग।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिल।