दुर्ग।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिल।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*अंतर्राष्टीय योग दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल_*

_*स्वामी आत्मानंद कन्या शाला खैरागढ़ में किया योग, दिलाई नशामुक्ति की शपथ*_

_कहा- योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे दिनचर्या में अपनाएं_…

 

*विधायक ललित चंद्राकर*

_खैरागढ़, 21 जून 2026_

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/इंग्लिश मीडियम कन्या शाला परिसर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया एवं सभी को नियमित योगाभ्यास करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई।

_विधायक श्री ललित चंद्राकर का उद्बोधन_

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा, _”योग हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर चुका है। ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ अर्थात योग से ही कार्यों में कुशलता आती है। योग केवल व्यायाम नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर स्वस्थ, तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।”_

उन्होंने आगे कहा, _”डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हम योग, खेल और स्वास्थ्य को जन-आंदोलन बना रहे हैं। आज इस पावन अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों, विशेषकर युवा साथियों से आह्वान करता हूं कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा।”_

_इस अवसर पर ये गणमान्यजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे_

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह जी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी उपाध्यक्ष श्री भागवत शरण सिंह जी, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू जी, श्री तिरथ चंदेल जी, पूर्व सभापति श्री बम्मन साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर जी, श्री विवेक गुप्ता जी, श्री विनय देवांगन जी, श्री अनुज देवांगन जी, श्री रणमेन्द्र रजक जी, श्री गोरे लाल जी, श्री हर्षवर्धन जी, जिला कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल जी, DFO श्री पंकज जी, EMO श्री प्रेमकुमार पटेल जी, C.O. महेन्द्र पिंटू चोपड़ा, मनोज सोनी , विनय जैन अनूप यादव सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी गण, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।