रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंहठाकुर।
शिव धाम कोड़िया में जलाए गए सैकड़ों दीप।
17 सितंबर 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम कोड़िया स्थित सहस्त्रेश्वर महादेव शिव धाम प्रांगण में भव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप साहू, मंदिर पुजारी रमेश बन गोस्वामी, कृष्णा गोस्वामी, हरारखोर साहू, दुलारी वर्मा और सावित्री वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने मंदिर परिसर में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। दीपों की रोशनी से शिव धाम जगमगा उठा और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया।




