दुर्ग ।जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

*जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न*

*-अनुपस्थित बैंकर्स पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही*

*-कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकों को प्रेषित योजनाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की*

दुर्ग, 05 अगस्त 2026/ जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एजेण्डावार सभी बैंकों की बैंकिग पैरामीटर अनुसार प्राथमिकता तथा गैर प्राथमिकता ऋणों, सीडी रेसियो, एजुकेशन लोन, केसीसी, मुद्रा लोन, जन सुरक्षा योजना एवं बैंकों में चल रहे सभी शासकीय योजनाओं पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर, ईएमएफएफई, के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य पालन, उद्योग एवं व्यापार, विभाग द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं संबंधित प्रेषित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। साथ ही बैंकर्स को प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। अस्वीकृति की स्थिति में संबंधित विभाग को प्रकरण लौटाई जाए। समीक्षा के दौरान अनुपस्थित बैंकर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया। बैठक में नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों पर समय-सीमा में कार्यवाही कर हितग्राहियों को लाभ पहुॅंचाने निर्देश दिए। इसी प्रकार भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के प्रतिनिधि श्री आकाश घोरसे ने सभी बैंकों को प्रत्येक माह वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर रिपोर्ट भेजने निर्देशित किया। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजय गर्ग, आरसेटी निर्देशक श्री गुलशन कुमार सिंह एवं डीआईसी अंत्यावसायी, मत्स्य, कृषि, खादी ग्रामोद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।