दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

*दुर्ग ग्रामीण की होनहार बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान – NIT में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललित चंद्राकर ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया।*…

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनौद की दो सगी बहनों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। किसान परिवार की होनहार बेटियां *कु. यमुना देशमुख एवं कु. उषा देशमुख* का चयन देश के प्रतिष्ठित *NIT* में हुआ है।

 

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पिता *श्री जगमोहन देशमुख जी* एवं माता *श्रीमती मालती देशमुख जी* सहित पूरे परिवार को क्षेत्रवासियों ने हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक *माननीय श्री ललित चंद्राकर जी* ने आज अपने निवास कार्यालय पर दोनों होनहार बेटियों एवं उनके माता-पिता से सौजन्य मुलाकात की। विधायक जी ने दोनों बेटियों का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया, उन्हें मिठाई खिलाकर हृदय से बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

विधायक जी ने कहा कि “थनौद की हमारी ये बेटियां दुर्ग ग्रामीण की शान हैं। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर NIT जैसी राष्ट्रीय संस्था तक पहुंचना यह साबित करता है कि हमारी बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस अवसर और आशीर्वाद चाहिए। ये दोनों बेटियां आज पूरे दुर्ग ग्रामीण की प्रेरणा बन गई हैं।”

 

इस अवसर पर विधायक जी ने दोनों बेटियों को *पढ़ाई हेतु सहयोग राशि* भी प्रदान कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

*इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे -*

शिक्षक श्री अशोक दिल्लीवार जी, श्रीमती अंजू दिल्लीवार जी एवं देशमुख परिवार के सदस्यगण।

  • Related Posts

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    *वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती* *विधायक ललित चंद्राकर ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, कहा…

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    *बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक* दुर्ग, 15 नवम्‍बर 2026 /…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    दुर्ग।स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहूति में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका जी।

    दुर्ग।स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहूति में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका जी।

    दुर्ग। जिले में धान खरीदी महा अभियान का शुभारंभ

    दुर्ग। जिले में धान खरीदी महा अभियान का  शुभारंभ

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    दुर्ग।  जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।