दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

-42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने किया औचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के निर्देश,

-त्योहारी सीजन से पहले पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने महापौर अलका बाघमार ने दिए सख्त निर्देश,

-पुराने मोटर पंपों की जगह लगेंगे नए मोटर पंप, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश,

दुर्ग/10 सितंबर/नगर पालिक निगम। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति को लेकर लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर अलका बाघमार ने आज 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन,रंजीता पाटिल, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, राजेन्द्र ढबाले एवं विनोद मांझी के साथ फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने फिल्टर प्लांट में आई खराबी तथा उससे प्रभावित हो रही पेयजल व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पेयजल आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों से लगातार पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आई तकनीकी खराबी को तत्काल दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था को शीघ्र सामान्य किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को पुराने मोटर पंपों की स्थिति का परीक्षण कर उनकी जगह नए मोटर पंप लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। महापौर ने कहा कि नागरिकों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आगामी त्योहारों को देखते हुए पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यक सुधार कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।