दुर्ग। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल*

 

*-मालवीय नगर चौक स्थित ’खालसा पब्लिक स्कूल’ के प्रांगण में प्रातः 07 से 07.45 बजे तक संचालित होगा कार्यक्रम*

 

दुर्ग, 19 जून 2026/ भारत सरकार आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस वर्ष का यह वृहद आयोजन ’योग संगम’ एवं ’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) की विशेष थीम पर केंद्रित है। मुख्य जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम मालवीय नगर चौक स्थित ’खालसा पब्लिक स्कूल’ के प्रांगण में निर्धारित किया गया है, जहां मुख्य अतिथि श्री अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम प्रातः 07.00 बजे से प्रारंभ होकर 07.45 बजे तक संचालित होगा। आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थलों का चयन कर नोडल अधिकारी नामांकित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, प्रत्येक शासकीय, निजी व अन्य आयोजक संस्थाओं को भाग लेने वाले नागरिकों का आयुष मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा योगाभ्यास से संबंधित छायाचित्र भी अपलोड की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला मुख्यालय के इस मुख्य आयोजन के साथ-साथ जिले के सभी नगरीय निकायों (नगर पालिक निगमों, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों) सहित समस्त जनपद व ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य की उपस्थिति में गरिमामयी आयोजन संपन्न कराए जाएंगे।

  • Related Posts

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात,   -वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर अलका बाघमार…

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा। दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।