दुर्ग।तिरगा में आयोजित शंकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललितचंद्राकरजी।।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

शिक्षा से संस्कार, संस्कार से राष्ट्र निर्माण*..

*तिरगा में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर*

*विधायक ललित चंद्राकर ने तिरगा में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मुँह मिठाकर किया स्वागत* ..

*कहा: खूब मन लगाकर पढ़ो, पालक भी बच्चों को संस्कार दें, बच्चे गीली मिट्टी समान हैं*

*कक्षा पहली, 6वीं व 9वीं के बच्चों को पाठ्यपुस्तक एवं शाला गणवेश भेंट*

*तिरगा/दुर्ग, 19 जून 2026*

दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज संकुल केंद्र तिरगा में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा पहली, कक्षा 6वीं व कक्षा 9वीं के नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं शाला गणवेश प्रदान किया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारग संस्कृति कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा, _”प्यारे बच्चों, आज से आपके जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। खूब मन लगाकर पढ़ाई करना, गुरुजनों का सम्मान करना और बड़े होकर माता-पिता व गांव का नाम रोशन करना। आप सभी देश के भविष्य हैं। बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं – जैसा आकार देंगे, वैसे ही बनेंगे। इसलिए मैं सभी पालकों से भी आग्रह करता हूं कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, अच्छे संस्कार भी प्रदान करें। मोबाइल से दूर रखकर खेल और पढ़ाई पर ध्यान दिलाएं।”_

उन्होंने आगे कहा कि _”शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के सपनों को नई उड़ान देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है।”_

विधायक जी ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को नए शैक्षणिक सत्र की बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री अंडा निकुम जी, मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख जी, सरपंच श्री धसिया राम देशमुख जी, महामंत्री श्री पुराण देशमुख जी, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री युवराज देशमुख जी, सांसद प्रतिनिधि श्री भूपेन्द्र बेलचंदन जी, पूर्व सरपंच भोथली श्री सुरेश साहू जी, सोसाइटी अध्यक्ष श्री देवसिंग ठाकुर जी, श्री मोहन देशमुख जी सहित बड़ी संख्या में पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात,   -वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर अलका बाघमार…

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा। दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।