दुर्ग। हाउसिंग बोर्ड, गुरुद्वारे में राहगीरों को तृप्त करने हेतु चना, शरबत का वितरण किया गया।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

देशहित में अपना जीवन समर्पित करने का प्रण लेकर भारत के सभी गुरुद्वारों में आज सुबह 12 बजे एक ही समय पर लगातार 40 दिनों से हो रहे सुखमनी साहिब के पाठों का गुरु अरजन देव जी के शहीदी पर्व पर हुआ समापन,गुरु की शहीदी गाथा का कीर्तनों, कथाओं से श्रद्धालुओं ने किया श्रवण, हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारे में राहगीरों को तृप्त करने हेतु हुआ चना शर्बत का वितरण।*

गुरुद्वारा श्री गुरु अरजन देवजी हाउसिंग बोर्ड,औद्योगिक क्षेत्र,भिलाई में आज दिनाँक 18/06/2026 गुरुवार को अपनी जीवनशैली को गुरूओं के समर्पण भाव और शीतल व्यक्तित्व के अनुसार अपने व्यवहार को ढालकर देश व समाज हित में अपना जीवन समर्पित करने का प्रण लेकर शहीदी पर्व मनाया गया।दिनाँक 09/05/2026 से पूरे भारत के सभी गुरुद्वारों के अनुकरण के आधार पर सिख धर्म के पांचवें धर्मगुरु श्री गुरु अरजन देव जी की मर्मस्पर्शी शहीदी की याद में शोक संतप्त होकर परिवार, देश व समाज में सुख ,शांति व सुरक्षा की कामना व अरदास से अनवरत प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक सुखमनी साहेब के पाठ का वाचन लगातार 40 दिनों तक किया गया।आज पाठ की समाप्ति पर उपस्थित सभी समाज के श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के रागियों द्वारा सजे कीर्तन दरबार में गुरु जी की कुर्बानियों एवं परमात्मा की महिमा के वर्णन को कीर्तनों कथाओं के माध्यम से सुना।और कार्यक्रमों की समाप्ति पश्चात गुरु को भोग लगाकर कढ़ाह प्रसाद एवं चने व मीठे शर्बत का वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं में किया गया।*

 

*संगत को बताया गया कि शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज,आध्यात्मिक जगत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त गुरु अरजन देव जी को ब्रह्मज्ञानी कहा जाता है।गणना की दृष्टि से श्री गुरुग्रंथ साहिब में सर्वाधिक वाणी गुरु जी की ही है।गुरु जी शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी थे। वे दिन-रात संगत सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में सभी धर्मो के प्रति अथाह स्नेह था। मानव-कल्याण के लिए उन्होंने आजीवन शुभ कार्य किए।कट्टर-पंथी जहाँगीर के दिल्ली का शासक बनने पर उसे और कोई धर्म पसंद न होने के कारण गुरु जी के धार्मिक और सामाजिक कार्य भी उसे सुखद नहीं लगते थे।शहजादा खुसरो को शरण देने के कारण जहांगीर गुरु जी से नाराज था। 28 अप्रैल, 1606 ई. को बादशाह ने गुरु जी को परिवार सहित पकड़ने का हुक्म जारी कर उनका परिवार मुरतजाखान के हवाले कर घरबार लूट कर लाहौर पाकिस्तान में अत्यंत यातनाएं देकर उनकी हत्या करवा दी।जिससे गुरु जी ने शहीदी प्राप्त की।अनेक कष्ट झेलते हुए गुरु जी शांत रहे, उनका मन एक बार भी कष्टों से नहीं घबराया।गुरु साहेब जी को गर्म तपते तवे पर बिठाकर ऊपर से गर्म रेत डाली गई।परन्तु तपता तवा उनके शीतल स्वभाव के सामने सुखदाई बन गया। तपती रेत ने भी उनकी निष्ठा भंग नहीं की। गुरु जी ने प्रत्येक कष्ट हंसते-हंसते झेलकर यही अरदास की।तेरा भाणा मीठा लागे।हरि नाम पदारथ नानक मांगे।इसी प्रकार संगत को भी परमात्मा का हर एक हुक्म सहर्ष स्वीकार करना चाहिए।किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए।*

 

*शहीदी पर्व में देशहित में समाज के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु अर्जुन देवजी के अध्यक्ष जसवीर सिंग सैनी जी के साथ कमेटी के मेम्बरों एवं आम सदस्यों ने शपथ ली और प्रण किया कि जिस तरह हमारे पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने अमानवीय यातनाएं सहकर भी अपने देशवासियों के भला ही चाहा।और परमात्मा के हर निर्णय को सहर्ष अंगीकार करने की प्रेरणा ही दी।उसी तरह हम सब एवं हमारा समाज भी उसी तरह सदैव अपने देश,समाज के पर्यावरण,स्वच्छता,सुरक्षा अज्ञानता,भुखमरी, गरीबी जैसी समस्याओं के लिये हमारा समाज सदैव नये अभियानों एवं सेवाओं के माध्यम से इन सब का निराकरण करने के सहभागी बनकर देशहित में सदैव समर्पित रहेंगे।इस शहीदी पर्व के यादगार आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ स्थानीय संगत ने तन,मन,धन से अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया।*

 

*अध्यक्ष*

*जसवीर सिंग सैनी*

*(93400 96174)*

 

*गुरुद्वारा श्री गुरु अरजन देव जी हा. बोर्ड भिलाई*

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।