दुर्ग। शिविर में 97 दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ जनों का पंजीयन।

 

 

*शिविर में 97 दिव्यांगजनाें एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन*

 

*- 7 सितम्बर को मंगल भवन भिलाई चरोदा में शिविर*

 

दुर्ग, 06 सितम्बर 2026 / जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण / चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा.नि. दुर्ग/न.पा.नि.भिलाई/जनपद पंचायत दुर्ग के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान-भक्त माता कर्मा सांस्कृतिक भवन, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के पास सुपेला भिलाई में आज शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में कुल 97 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु निम्न सामाग्री जैसे मोटराईज्ड ट्रायसायकल-14, ट्रायसायकल 5, बैसाखी-26, व्हील चेयर-6 तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर आदि उपकरणों सहित कुल 122 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने शिविर के निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुने एवं समस्याओं को तुरंत निराकरण करने हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं एलिम्को रायपुर के टीम को आवश्यक निर्देश दिये। शिविर में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री. पी. गौतम, एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारी समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत दुर्ग के कर्मचारी उपस्थित थे।

इसी कड़ी में 7 सितम्बर 2026 को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के पीछे मंगल भवन में शिविर आयोजित किया गया है। इसमें नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, नगर पालिका परिषद जामुल, नगर पालिका परिषद अहिवारा, नगर पालिका धमधा एवं जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम शामिल किये गए है।

  • Related Posts

    रिसाली दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से मिला अपना मकान ,विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई।

    *प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से मिला अपना मकान, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई* *हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान…

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 79 आवेदन।

    *11 माह से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, बुजुर्ग ने कलेक्टर से लगाई गुहार* *- जरूरतमंद गलियों में सीसी रोड निर्माण करवाने की मांग* *- जनदर्शन में प्राप्त हुए 79…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    From Pull Levers to Crypto: The Revolutionary Journey of Casino Tech

    Como as Promoções de Cassino Transformam a Experiência do Jogador

    Otkrijte Najbolja Paysafecard Casina za Sigurno Igranje Online

    Odkryj Najlepsze Kasyna Wypłacalne na Polskim Rynku

    रिसाली दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से मिला अपना मकान ,विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई।

    रिसाली दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से मिला अपना मकान ,विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई।

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 79 आवेदन।

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 79 आवेदन।