दुर्ग। रसमड़ा में श्री कृष्ण भक्ति, उल्लास और उमंग से सराबोर रहा ।दही हांडी उत्सव संपन्न।

*रसमडा में श्रीकृष्ण भक्ति, उल्लास और उमंग से सराबोर रहा दही हांडी उत्सव संपन्न – विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*…

ग्राम रसमडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास, भक्ति और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय ललित चंद्राकर जी शामिल हुए।

विधायक जी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा कि “दही हांडी का यह उत्सव नटखट कान्हा की माखन चुराने वाली बाल लीलाओं की मधुर स्मृतियों को जीवंत करता है। दही हांडी केवल उत्सव भर नहीं, यह सामूहिकता, साहस, एकता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है। आइए हम सब भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात कर प्रेम, सद्भाव और संस्कारों से समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें।”

*दही हांडी प्रतियोगिता में इन टीमों ने लिया भाग -*

खुर्सुल, नगपुरा, रसमडा, सिलोदा और थनौद की टीमों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

*दही हांडी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – ग्राम थनौद की टोली ने प्राप्त किया।*

कार्यक्रम में *लोक संस्कृति कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति – सुरही लोक कला मंच* द्वारा दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

*इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे -*

दुर्ग जिला पंचायत सभापति – सुश्री प्रिया साहू जी, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष – श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, जनपद सदस्य – श्री नंदू साहू जी, जिला मंत्री – श्री गिरेश साहू जी, सरपंच – श्रीमती मोतीम निषाद जी, महामंत्री – श्री चेतन साहू जी, सरपंच संघ अध्यक्ष – श्री राजू यादव जी, श्री नंदू निर्मलकर जी, श्री गुड्डू निषाद जी, पूर्व सरपंच – श्री नारायण साहू जी, श्री देव प्रसाद साहू जी, पूर्व सरपंच – श्री सुखदेव देवांगन जी, श्रीमती पुष्पा सिंह जी, श्रीमती लक्ष्मी साहू जी, श्रीमती बीसाखा साहू जी, श्री त्रिभुवन साहू जी, श्री राजेश यादव जी, श्री रूप सिंह साहू जी, युवा मोर्चा महामंत्री – श्री चमन यादव जी, श्री सुभाष निर्मलकर जी, श्री मोंटू निर्मलकर जी, श्री गांधी साहू जी, श्री तूफान निषाद जी, श्री अमन यादव जी, श्री मनीष देवदास जी, श्री तामेश्वर साहू जी, श्री संतोष निर्मलकर जी एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।