*शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का संयुक्त आयोजन*
।* शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2, विकासखंड एवं जिला दुर्ग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शिक्षक दिवस का संयुक्त आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन एवं मटकी फोड़ की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के योगदान को याद किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रधानपाठक श्री अनिल कुमार थारवानी,शिक्षिका श्रीमति सुनीता साहू,सुश्री धनेश्वरी बंजारे ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं गुरु के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति, पालकगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







