– जन्माष्टमी, वडी थदड़ी और शिक्षक सम्मान समारोह*
भिलाई के 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड स्थित *साईं झूलेलाल धाम* में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल और महिला मंडल द्वारा *शुकराना महोत्सव के दशम शुक्राने* पर जन्माष्टमी और वडी थदड़ी का संयुक्त आयोजन किया गया।
इस अवसर पर *शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हाउसिंग बोर्ड स्थितसम्मान* कर उनके योगदान को नमन किया गया और शिक्षा-संस्कार का संकल्प लिया गया।
अध्यक्ष *डॉ. धर्मेंद्र कृष्णानी* और महिला मंडल अध्यक्ष *लक्ष्मी नागदेव* ने बताया कि यह आयोजन जून 2026 से शुरू होकर अप्रैल 2027 में 40 शुक्रवार के बाद समाप्त होगा।







