दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित

-किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,

-दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता, आवास आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा

-प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन मांगे गए

दुर्ग/ 12 सितंबर/नगर पालिक निगम दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित “मोर मकान–मोर आस” योजना के तहत नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों के आवंटन हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य किराये के मकानों में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वयं का आवास उपलब्ध कराना है।

नगर निगम द्वारा गोकुल नगर, मॉ कर्मा हाइट्स एवं सरस्वती नगर परियोजनाओं में कुल 777 आवासों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पात्र हितग्राही निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर निगम के डेटा सेंटर, सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।योजना के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को शासन के नियमानुसार प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। भूतल के आवासों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर तथा शेष आवासों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदकों को निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

नगर निगम प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ प्राप्त करें। आवास आवंटन से संबंधित विस्तृत जानकारी नगर निगम दुर्ग के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

योजना स्थल का नाम – गोकुल नगर पुलगाव

भूतल – 103

रिक्त आवास की संख्या अन्य – 196

कुल – 299

योजना स्थल का नाम -माँ कर्मा हाईट्स बोरसी

भूतल – 12

रिक्त आवास की संख्या अन्य – 30

कुल – 42

योजना स्थल का नाम – सरस्वती नगर

भूतल – 63

रिक्त आवास की संख्या अन्य – 339

कुल रिक्त आवास – 565

कुल योग – 743

भूतल – 178

रिक्त आवास की संख्या अन्य -565

कुल टोटल आवास की सँख्या -743 है।

  • Related Posts

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

      *वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का समाधान*   *- करोड़ों रुपये के विवादों का शांतिपूर्ण अंत*   दुर्ग, 12…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।