दुर्ग। फिटनेस सेंटर बंद से बस, मिनी बस संचालकों की बढ़ी मुसीबत।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

फिटनेस सेंटर बंद से बस-मिनी बस संचालकों की बढ़ी मुसीबत*,

*अतिरिक्त खर्च और ई-चालान से परेशान*

*दुर्ग।* दुर्ग जिले में वाहन फिटनेस परीक्षण केंद्र बंद होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े बस, मिनी बस और ट्रक संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। फिटनेस व एआईटीपी बसों के नियम उल्लंघन के मुद्दे को लेकर दुर्ग जिला बस एवं मिनी बस मालिक संघ के पदाधिकारियों ने आर टी ओ अधिकारी को अवगत कराया।

संघ के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने बताया कि फिटनेस सेंटर बंद होने से वाहन मालिकों को रायपुर व अन्य जिलों में जाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। एक वाहन की फिटनेस में डीजल, चालक खर्च व संचालन नुकसान मिलाकर करीब 5 हजार रुपये अतिरिक्त लग रहे हैं। पहले दुर्ग में सुविधा थी, अब पूरा दिन खराब हो जाता है। कई बार दोबारा भी वाहन ले जाना पड़ता है।

कोषाध्यक्ष लोकेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि डीजल महंगा और उपलब्धता कम है, ऊपर से फिटनेस के लिए भटकना पड़ रहा है। फिटनेस प्रक्रिया में देरी के कारण वाहनों पर ई-चालान कट रहे हैं। संघ ने मांग की कि स्थानीय व्यवस्था बहाल न होने तक राहत दी जाए। साथ ही किराया बढ़ाने की भी आवाज उठाई।

संचालकों ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि 150-160 टूरिस्ट परमिट वाहन रोज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 70-80 दुर्ग बस स्टैंड से गुजरते हैं। ये मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा, धमधा आदि से यात्री बैठाकर स्टेज कैरिज की तरह चल रहे हैं, जिससे नियमित बसों को नुकसान हो रहा है। संघ ने सुबह 6 से शाम 6 बजे तक इनके दुर्ग बस स्टैंड प्रवेश पर रोक व बायपास से संचालन की मांग की।

आर टी ओ मृत्युंजय प्रसाद पटेल ने कहा कि एनोसी व तकनीकी स्वीकृति अभाव में सेंटर बंद है। फिलहाल अधिकृत केंद्रों में परीक्षण कराना होगा। मांग शासन तक पहुंचाई जाएगी। संचालकों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान अनूप यादव, सुमित ताम्रकार, उमाशंकर साहू प्रभात ताम्रकार परमजीत सिंह सिंकदर सिंह महेश नारायण भुवालअमरजीत सिंह रमन बिहारी जावेद खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।