दुर्ग। अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

 

*अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न*…

*विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – “महिला सशक्तिकरण से ही बनेगा सशक्त भारत, भाजपा की असली ताकत है नारी शक्ति”*..

 

भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आज ग्राम नगपुरा स्थित रेस्ट हाउस में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर ने अंजोरा मंडल की नवनियुक्त टीम का परिचय कराया एवं सभी का स्वागत किया।

विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा:*

_”भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसकी रीढ़ हमारी मातृशक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाकर महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘मुद्रा योजना’ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक, हर योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है।”_

मुझे पूर्ण विश्वास है कि अंजोरा मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा टीम प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को धरातल पर साकार करेगी। आप सभी बहनें केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठी माता-बहनों तक पहुंचाने का कार्य करें। नारी शक्ति का संगठन में सक्रिय योगदान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेगा।”_

 

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि _”डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सम्मान राशि मिल रही है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि एक भी पात्र बहन योजना से वंचित न रहे।”_ उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

अंजोरा मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा* ने कहा कि महिला मोर्चा के गठन से मंडल संगठन को नई ऊर्जा मिली है और आगामी सभी कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

*कार्यक्रम में ये प्रमुख रूप से*

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, जिला महामंत्री श्रीमती ममता राव, जिला मंत्री श्री गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा, मंडल महामंत्री श्रीमती यामिनी हरमुख, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रामकली साहू, मंडल महामंत्री श्रीमती भू भारती, श्रीमती बीणा महतेल, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री राजू यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती शिव कुमारी वैष्णव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती भाना बाई ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विनोद साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्री नंदू निर्मलकर, मंडल मंत्री श्री झमनेस देशमुख, श्रीमती दिव्या साहू सहित अंजोरा मंडल के सैकड़ों ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुरकी रिपोर्ट। *विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का…

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय*   *- पैतृक गृह ग्राम गनियारी में दी भावभीनी श्रद्धांजलि*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026तकहै।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।