दुर्ग। धमधा तहसील में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित की गई सरकारी जमीन।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर*

*- धमधा तहसील में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित की गई सरकारी जमीन*

दुर्ग, 23 जून 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ निरंतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रशासनिक मुस्तैदी का परिचय देते हुए धमधा तहसील के ग्राम बसनी में शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराकर सुरक्षित कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम बसनी में लंबे समय से कुछ रसूखदार ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीनों पर झटका तार लगाकर और अवैध रूप से धान की फसल (खरीफ व रबी) बोकर कब्जा किया गया था। इस गंभीर शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार धमधा द्वारा हल्का पटवारी से अतिक्रमण प्रतिवेदन मंगाया गया, जिसके बाद दर्ज अतिक्रमण प्रकरण में गहन जांच व सुनवाई करते हुए अनावेदकों के खिलाफ विधिवत बेदखली आदेश पारित किया गया। इस आदेश के परिपालन में विगत 22 जून 2026 को राजस्व विभाग ने ग्राम पंचायत बसनी के सक्रिय सहयोग से संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार श्रीमती मीना साहू ने बताया कि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अनावेदक सेवाराम लोधी द्वारा शासकीय खसरा नंबर 1077 में से 20 डिसमिल और खसरा नंबर 1188 में से 0.34 हेक्टेयर पर किए गए कब्जे को हटाया, साथ ही राजकुमार लोधी के कब्जे से खसरा नंबर 1077 की 7 डिसमिल तथा राजकपूर लोधी के कब्जे से इसी खसरा नंबर की 13 डिसमिल भूमि को मुक्त कराया। इसके अलावा, एक अन्य अनावेदक शिवकुमार मौर्य द्वारा शासकीय खसरा नंबर 1077 की 8 डिसमिल भूमि (जिस पर आम के पेड़ लगे थे) और खसरा नंबर 1076 के 0.19 हेक्टेयर रकबे पर किए गए अवैध कब्जे व झटका तार को पूरी तरह साफ कर जमीन को शासन के पक्ष में सुरक्षित किया गया। इस पूरी शांतिपूर्ण बेदखली कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक धमधा, राजस्व निरीक्षक पेण्ड्रावन, हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और शासकीय संपत्तियों को सुरक्षित करने के इस कदम की सराहना की जा रही है।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।