लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।
आज शासकीय प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक शाला पोटिया में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर क्लास 1 एवं क्लास 6 के बच्चों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया।शाला गणवेश वितरण किया गया इस अवसर पर जनपद सदस्य भूपेंद्र साहू,ग्राम के उपसरपंच
गजेंद्र जोशी,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवदयाल जोशी ,प्रधानपाठक अजय शर्मा ,रेणु वर्मा,संतोषी देशलहरा उपस्थित थे।ग्राम सचिव सागर शेंडे ने बच्चों को स्मार्ट बनकर स्कूल शाला आने को कहा। जनपद सदस्य ने वृक्षारोपण,शाला स्वच्छता पर बल दिया।बच्चों को न्योता भोजन के तहत हलुआ,मिक्चर वितरण किया गया।






