लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।
दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा।
दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता राकेश ठाकुर का जन्मदिन राजीव भवन में भव्य रूप से मनाया गया।
इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, अरुण वोरा सहित पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र बिट्टू बघेल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। साथ ही शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, राजीव गुप्ता (धमधा) एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख सहित दुर्ग ग्रामीण के लगभग सभी कांग्रेसी नेता एक मंच पर नजर आए।
राजीव भवन खचाखच भरा हुआ था और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस भीड़ और जोश को कांग्रेस के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि जिस कांग्रेस को अब तक बिखरी हुई माना जा रहा था, वह अब एकजुट होकर मजबूती के साथ उभर रही है।
वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष संध्या के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर राकेश ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस आयोजन ने साफ संकेत दिया है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस नई ऊर्जा और एकता के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है, जिसका सीधा लाभ पार्टी को मिल सकता है।






