दुर्ग।सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।

*सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

दुर्ग, 16 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत दुर्ग के अंतर्गत संचालित विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत जनपद पंचायत स्तर हेतु सहायक प्रोगामर के 02 पद एवं लेखापाल के 02 पद हेतु विज्ञापन दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से एवं जिला दुर्ग के वेबसाईट www.durg.gov.in के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। विज्ञापन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग में प्राप्त किया जाना है। पात्र-अपात्र की सूची स्कूटनी उपरांत विहित समयावधि में जारी की जाएगी। उसके उपरांत निर्धारित समयावधि में दावा आपत्ति हेतु प्रेस विज्ञप्ति पुनः जारी किया जाएगा। संपूर्ण भर्ती प्रकिया शासन के दिशा-निर्देश के आधार पर की जा रही है। इस विज्ञापन के भर्ती के संबंध में अपील है कि व्यर्थ प्रलोभन में न आयें। कोई भी आर्थिक लेन-देन न करें। इस संबंध में होने वाले किसी भी क्षति या धोखाधड़ी के संबंध में संपूर्ण जवाबदेही संबंधित की होगी एवं उक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत आवेदक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग (छ.ग.) कार्यालय, जिला पंचायत दुर्ग में या जिला पंचायत दुर्ग के मेल आई-डी vbgramg.durg@gmail.com पर की जा सकती है।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को 150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

    *विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को ₹150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी* *दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज को मिला डोमशेड, विधायक ने फीता काटकर समाज को किया समर्पित*…

    दुर्ग ।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन।।।

    *प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन* दुर्ग, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को 150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को 150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

    दुर्ग।सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग ।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन।।।

    दुर्ग ।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन।।।

    How Casinos Lock Down Desktop and Mobile Games with Advanced Security

    Hoe Nederlandse Casino’s Surfen Op de Golf Van Multiplayer Spellen

    Opdag de Bedste Casino Tilbud Hos Sankra DK