रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंहठाकुर।
प्राथमिक शाला ढौर क्र. 2 में धूमधाम से मना पोला तीजा महोत्सव, अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण*
शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में आज छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के प्रतीक पोला और तीजा पर्व का संयुक्त महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन द्वारा निर्मित स्मार्ट क्लास एवं ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण अडानी फाउंडेशन के प्रबंधक *श्री त्रिदेव कुमार त्रिपाठी* एवं *श्री प्रदीप्ता कुमार मोहंती* के करकमलों से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से हुई। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत, फुगड़ी और बैल सजावट की मनमोहक प्रस्तुति दी। बैल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें *छबि प्रथम स्थान पर रहा।* महिला समूहों द्वारा तीजा कथा व पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों को कृषि संस्कृति और लोकपर्वों के महत्व की जानकारी देकर संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर प्रधान पाठक *श्री अनिल कुमार थारवानी*, शिक्षिका झ*श्रीमती सुनीता साहू, सुश्री धनेश्वरी बंजारे*, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।






