लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।
अपातकाल की 51वीं बरसी से पहले भाजपा की प्रेस वार्ता, सुनील सोनी ने याद दिलाई इमरजेंसी की यातनाएंl
आपातकाल की 51वीं बरसी से पहले जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में प्रेस वार्ता हुई। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि युवाओं को जानना चाहिए कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर जनता को कितनी यातनाएं दीं।
सुनील सोनी ने बताया कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने भारत में आपातकाल रहा। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने पीएम इंदिरा गांधी की सलाह पर संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल लगाया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने इसे भारतीय इतिहास की सबसे काली अवधि कहा। सोनी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद सत्ता जाने के डर से लोकतंत्र निलंबित कर दिया गया। हजारों नेता-कार्यकर्ता जेल गए। मीडिया पर प्रतिबंध लगा, 3801 अखबार जब्त हुए, 327 पत्रकार मीसा में बंद हुए। सोनी ने कहा कि सेक्युलरिज्म-समाजवाद शब्द भी आपातकाल में प्रस्तावना में जोड़े गए। कांग्रेस की मनोवृत्ति आज भी दिखती है। लोकतंत्र अटल-आडवाणी-जेपी के संघर्ष से बचा है, कांग्रेस से नहीं। प्रेस वार्ता में विनोद अरोरा, मनोज सोनी, रजा खोखर, राजा महोबिया मौजूद रहे।






