भिलाई। सीबीएसई कलस्टर 2 बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

सीबीएसई क्लस्टर-2 बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

 

श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुड़को में 1200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व और स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश

 

भिलाई… श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुड़को, भिलाई में सी.बी.एस.ई. क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के तत्वावधान में आयोजित सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-2 बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश बर्मन, क्षेत्रीय अधिकारी, सी.बी.एस.ई. क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर रहे। अतिथियों में आई.पी. मिश्रा, चेयरमैन, गंगाजली शिक्षा समिति, ऑब्जर्व नितिन नायक डीपीएस भिलाई डॉ. दीपक शर्मा, डायरेक्टर, श्री शंकराचार्य विद्यालय, डॉ. मोनिषा शर्मा, डायरेक्टर, श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री अमिताभ दास उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर विद्यालय गीत से हुई। इसके बाद प्राचार्य अमिताभ दास ने सभी अतिथियों, अनुरक्षक शिक्षकों, कोच, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का नया उदाहरण स्थापित करेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान खेल ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। चेयरमैन आई.पी. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सी.बी.एस.ई. द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के आयोजन का अवसर श्री शंकराचार्य विद्यालय को दिया जाना संस्था के प्रति विश्वास का प्रतीक है। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराकर अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है।

विशिष्ट अतिथि जगदीश बर्मन ने सी.बी.एस.ई. की ओर से विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करना, अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा जीत और हार दोनों परिस्थितियों में संतुलित रहना सिखाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर अतिथियों द्वारा गुब्बारों का गुच्छा छोड़कर प्रतियोगिता के शुभारंभ का संदेश दिया गया। इसके पश्चात रीजनल ऑफिसर जगदीश बर्मन एवं चेयरमैन आई.पी. मिश्रा ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का औपचारिक आगाज किया, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन विद्यालय की अकादमिक प्रभारी श्रीमती दविंदर कौर एवं श्रीमती सीमा डंडोना ने किया। उद्घाटन समारोह के समापन के बाद सभी प्रतिभागी अपने-अपने निर्धारित कोर्ट की ओर रवाना हुए, जहाँ प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का शुभारंभ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction