दुर्ग शनिचरी बाजार स्थित श्री लांगूर वीर मंदिर में श्रद्धा भक्ति के साथ हुआ कलश एवं ध्वजारोहण।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

शनिचरी बाजार स्थित श्री लांगुर वीर मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ कलश एवं ध्वजारोहण,

-महापौर अलका बाघमार ने नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की,

दुर्ग, 16 जुलाई। शहर के ऐतिहासिक शनिचरी बाजार स्थित श्री लांगुर वीर मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में मंदिर शिखर पर विधि-विधान के साथ कलश एवं ध्वजारोहण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार शामिल हुईं और भगवान के दर्शन कर नगर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक आयोजन राजू महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें खेमंत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। पूजन के उपरांत मंदिर शिखर पर विधिवत कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा मंदिर परिसर जयकारों, भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं की आस्था से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर समिति के सदस्य, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर,मानव सोनकर,आनंद देव ताम्रकार, राजू महाराज, खेमंत तिवारी, लोकेश सोनकर, रोशन कुमार ढीमर, छन्नू यादव, नरेंद्र सोनकर सहित अनेक श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction