दुर्ग।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने धमधा को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने धमधा को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात*

*—6.99 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

दुर्ग, 06 मई 2026/ धमधा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा। विगत 05 मई को उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और धमधा क्षेत्र को एक समृद्ध और सशक्त पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान कुल 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न जनसुविधाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें नवनिर्मित मांगलिक भवन, पेयजल हेतु उच्च स्तरीय पानी टंकी, नाली एवं सीसी रोड शामिल हैं। साथ ही शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार हेतु स्कूल भवन और प्रशासनिक सुगमता के लिए नवीन तहसील कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र की दीर्घकालीन आवश्यकताओं को देखते हुए 2 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति में विश्वास नहीं रखती, बल्कि जमीन पर विकास की तस्वीर बदलने का काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहरों और कस्बों को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। श्री साव ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में धमधा क्षेत्र के विकास हेतु लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक सुविधाओं जैसे मूलभूत कार्यों को नई गति मिली है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री ने धमधा को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के इस कदम से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा। कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सवाड़ा, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार साहू, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न   भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे…

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।