दुर्ग ।ग्राम चीचा जन समस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का निराकरण।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*सुशासन तिहार-2026*

*चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का निराकरण*

*- विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित*

*- जनता की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें अधिकारी – विधायक श्री साहू*

*- सुशासन शिविर में क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिये*

दुर्ग, 06 मई 2026/ शासकीय काम-काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अनुक्रम में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम चीचा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 578 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा 300 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। सुशासन शिविर में क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिये। शिविर में क्षेत्र के 22 ग्राम पंचायत क्रमशः भांठाकोकड़ी, डोड़की, चीचा, अरसी, सुखरीकला, लिटिया, पुरदा, गाड़ाडीह, सेमरिया(लि), जोगीगुफा, हसदा, बिरेझर, खर्रा, टेमरी, फुण्डा, नवागांव (पु), पथरिया (डो), डोमा, पोटिया (से), सेवती, हिर्री और मड़ियापार के लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभायी।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों में अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही प्राप्त आवदेनों का तत्परतापूर्वक निराकरण के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन को परखना है, इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को गांव-गांव तक पहुुंचाना है। विधायक श्री साहू ने अधिकारियों से कहा कि यदि जनता अपनी समस्या से परेशान हुई तो अधिकारियों को भी परेशानियों को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। उन्‍होंने ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवों को भी संबंधित पंचायतों में पन्द्रहवें वित्त राशि से बेहतर कार्य करने के सुझाव दिये।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के बड़ी संख्या में हितग्राही लाभान्वित हुए। विधायक श्री साहू ने अपने करकमलों से मनरेगा के 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, 05 हितग्राहियों को पीएम आवास चॉबी, 05 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना प्रमाण पत्र, 04 हितग्राहियों को सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति पत्र और 10 स्वच्छताग्राहियों को सम्मान पत्र प्रदान किया। उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 03 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर में क्षेत्र के 55 ओवदकों को मौके पर परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

शिविर में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष श्री जीवन साहू, नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल एवं क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, एसडीएम श्री सोनल डेविड, तहसीलदार बोरी श्री तारसिंह खरे, जनपद पंचायत के सीईओ श्री किरण कौशिक एवं समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुरकी रिपोर्ट। *विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का…

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय*   *- पैतृक गृह ग्राम गनियारी में दी भावभीनी श्रद्धांजलि*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026तकहै।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।