कोड़िया के किशोर कुमार शर्मा का चयन M B B S में
शिवधाम कोड़िया के होनहार छात्र एवं गांव के गौरव किशोर कुमार शर्मा का चयन M B B S में हुआ है और चयन के बाद उन्हें चंदूलाल चंद्राकर गवर्नमेंट कॉलेज कचांदुर में स्थान मिला है l यह परिवार और पूरे गांव के लिए गौरव और खुशी की बात है l यह सफलता उनकी प्रतिभा, लगन और मेहनत का फल है l वह प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं l उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंदिनी नगर में प्राप्त कर रायपुर में पढ़ाई पूरी की और N E E T U G में सफलता पाई l उनके पिताश्री केशव प्रसाद शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक हैं l माताश्री कुशल गृहिणी हैं l उन्होंने परिवार और गांव का मान बढ़ाया है l
उनकी सफलता पर डॉ नीलकंठ देवांगन, प्रदीप कुमार साहू सहित परिजनों एवं हितचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कुशल चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दी हैं l




