*ओडिशा सांसद दिलीप कुमार राय जी से पार्षद मनीष यादव (बंटी) ने की सौजन्य मुलाकात*
रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मनीष यादव (बंटी) ने आज माननीय श्री दिलीप कुमार राय जी – सांसद, राज्यसभा (ओडिशा), Founder & Chairman, MAYFAIR Hotels & Resorts एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री – से सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
इस आत्मीय भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं विकासात्मक विषयों पर खुलकर सार्थक संवाद हुआ। श्री राय जी के लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव, उद्यमशील सोच और समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण से बहुत कुछ सीखने को मिला।
पार्षद श्री मनीष यादव (बंटी) ने कहा कि “ऐसे वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्तित्व के साथ संवाद करते हुए यह महसूस होता है कि अनुभव जब नई सोच और जनसेवा की ऊर्जा से जुड़ता है, तो भविष्य की अनेक संभावनाओं के द्वार खुलते हैं। श्री राय जी का स्नेह, सहजता और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि विश्वास है कि आज की यह आत्मीय मुलाकात आने वाले समय में सार्थक विचारों, सकारात्मक प्रयासों और जनहित से जुड़ी नई संभावनाओं के लिए एक सुंदर आधार बनेगी।




