दुर्ग। पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में रिटायर सचिवों का किया गया सम्मान।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में रिटायर सचिवों का किया गया सम्मान*

*स्थान: 36 पोर्ट कोलिहापुरी*

 

*शामिल हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर*

 

 

*पंचायत सचिव हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव के विकास, शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचने में आपका सबसे बड़ा योगदान है*..

 

सांसद विजय बघेल

 

 

*पंचायत सचिव साथी गांव और शासन के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की हर सरकारी योजना आप ही के माध्यम से आम जनता तक पहुंचती है*…

 

विधायक ललित चंद्राकर

 

 

*दुर्ग:* ग्राम पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में 36 पोर्ट कोलिहापुरी में “पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पंचायत सचिवों को स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी* एवं *दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी* विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

*माननीय सांसद विजय बघेल जी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पंचायत सचिव हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव के विकास, शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में आप सभी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आपने अपने सेवाकाल में जो मेहनत और निष्ठा दिखाई है, वह पूरे समाज के लिए उदाहरण है। आज जिन साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपना पूरा जीवन ग्रामीण विकास के लिए समर्पित किया है। मैं उन सभी रिटायर साथियों को नमन करता हूं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करता हूं। शासन हमेशा आपके साथ खड़ा है।”

 

*विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* ने कहा कि “पंचायत सचिव साथी गांव और शासन के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की हर सरकारी योजना आप ही के माध्यम से आम जनता तक पहुंचती है। आप लोगों ने कोरोना काल में भी घर-घर जाकर सेवा की, टीकाकरण और राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज जो साथी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनका अनुभव नई पीढ़ी के सचिवों के लिए प्रेरणा बनेगा। मैं संगठन से आग्रह करता हूं कि रिटायर साथियों का सम्मान हर साल किया जाए। आप सभी के स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशहाल जीवन की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

 

इस अवसर पर *प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र पैकरा, जिला अध्यक्ष महेन्द्र साहू, संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, जिला सह-संयोजक विजय लहरे, उपसंचालक आकाश सोनी, पशु विभाग जिला अध्यक्ष सुरेश साहू, पाटन जनपद पंचायत C.E.O. महेन्द्र जांगड़े, धमधा C.E.O. किरण कौशिक, ऋचा शर्मा* सहित जिले भर के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सचिवों के योगदान को सराहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।