दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर में अछोटी आंगनवाड़ी केन्द्र में किया वृक्षारोपण एवं अन्नप्राशन। एक पेड़ मां के नाम लगाने का किया आव्हान।

*विधायक ललित चंद्राकर ने अछोटी आँगनबाड़ी में किया वृक्षारोपण एवं अन्नप्राशन, “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने का किया आह्वान*

ग्राम अछोटी स्थित आदर्श आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03 में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने *सुपोषण वृक्ष* के रूप में *मुनगा एवं केला* के पौधों का रोपण किया। साथ ही नन्हे शिशुओं *वेदांत, टिंकल एवं सार्थक* का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराकर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।

*उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा:*

“आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोहरा है – एक ओर हम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं, तो दूसरी ओर बच्चों के पोषण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। मुनगा और केला जैसे सुपोषण वृक्ष हमारे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

ये नन्हे बच्चे वेदांत, टिंकल और सार्थक ही हमारे उज्ज्वल भारत का भविष्य हैं। अगर हम आज इनके पोषण और शिक्षा पर ध्यान देंगे, तो कल का भारत और मजबूत बनेगा।

मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि माननीय प्रधानमंत्री जी के *’एक पेड़ माँ के नाम’* अभियान से जुड़ें। अपने घर, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या सार्वजनिक स्थानों पर जहाँ भी खाली जगह हो, वहां एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। एक पेड़ लगाना मतलब आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य देना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जनहितकारी अभियान समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मैं विभाग के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस सुंदर पहल के लिए बधाई देता हूँ।”

विधायक जी ने उपस्थित माताओं से आग्रह किया कि वे बच्चों को पौष्टिक आहार दें और आँगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:*

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष *श्री लिकेश्वर देशमुख जी*, मंडल महामंत्री श्री डिलेस गब्बर साहू जी, ग्राम पंचायत अछोटी के सरपंच श्री झन्ना दिल्लीवार जी, जनपद सदस्य श्रीमती बेला यादव जी*, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष *श्री लक्ष्मण यादव जी कार्यक्रम अधिकारी श्री आर. के. जामुलकर जी, परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नोमेश्वर पीपारिया जी श्री मोरजध्वज यदु जी बूथ अध्यक्ष श्री टूम्मन कोसे जी, पंच श्रीमती चंद्रकला देशमुख जी श्री लोकेश कोसे जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।