दुर्ग। नाली निर्माण में गड़बड़ी पर महापौर ने रुकवाया काम ,ठेकेदार को लगाई फटकार।

-नाली निर्माण में गड़बड़ी पर महापौर ने रुकवाया काम, ठेकेदार को लगाई फटकार,

 

-4 इंच के बेस की जगह मिला 2 इंच, जाली उखड़वाकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश,

 

-निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी कार्रवाई : महापौर

 

 

दुर्ग/9 सितंबर। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर महापौर अलका बाघमार लगातार निरीक्षण कर रही हैं। निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर महापौर ने बुधवार को लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, उपअभियंता विकास दमाहे,सिद्धार्थ साहू एवं संबंधित ठेकेदार के साथ वार्ड क्रमांक 04 स्थित गया नगर, मुक्ति धाम के पीछे चल रहे नाली निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां पाए जाने पर महापौर ने तत्काल काम रुकवाने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नाली निर्माण की बारीकी से जांच की। इस दौरान नाली के बेस में निर्धारित 4 इंच की जगह मात्र 2 इंच निर्माण पाया गया। इसी प्रकार नाली के राफ्ट टॉप में भी निर्धारित मापदंड के अनुरूप निर्माण नहीं मिला। महापौर ने मौके पर नाली की जाली उखड़वाकर निर्माण की वास्तविक स्थिति की जांच कराई और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण तरीके से दोबारा कार्य करने के निर्देश दिए।

महापौर अलका बाघमार ने निर्माण कार्य में सही तकनीकी ढांचे एवं निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किए जाने पर ठेकेदार के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

 

उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में सही स्लोप (ढलान) का होना बेहद आवश्यक है, ताकि बारिश एवं निस्तारी का पानी सुचारू रूप से बह सके और जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। निर्माण में बेस की मोटाई कम होने तथा अन्य तकनीकी कमियां पाए जाने पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कमियों को दूर किए बिना कार्य आगे नहीं बढ़ाया जाए।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य जनता के हित से जुड़े हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।लापरवाही या घटिया निर्माण पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करें और कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद ही आगे का भुगतान एवं कार्यवाही सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।