अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का चुनाव संपन्न, सुकदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

भिलाई। अहिवारा स्थित निषाद भवन में दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत सुकदेव निषाद को सर्वसम्मति से निर्विरोध अहिवारा तहसील अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद के मार्गदर्शन तथा सलिक राम निषाद, सुदामा निषाद, परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक निषाद, लाला राम निषाद, मनहरण निषाद, टोप सिंह निषाद, जेठू राम निषाद सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी संतोष जलतारे तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों सियाराम निषाद, हेमबंती निषाद एवं वरुण निषाद ने निर्वाचन प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराया। इसके पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

तहसील कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी आपसी सहमति से सर्वसम्मति के आधार पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में मन्नू निषाद (उपाध्यक्ष), माधुरी निषाद (महिला उपाध्यक्ष), गिरजा शंकर निषाद (कोषाध्यक्ष), यशवंत निषाद (सह-कोषाध्यक्ष), केशव निषाद (सचिव), सुरेखा निषाद (महिला सचिव), अशोक निषाद एवं विक्रम निषाद (सह सचिव), राम कुमार निषाद (संगठन सचिव), हेमंत निषाद एवं मोरध्वज निषाद (उप संगठन सचिव), नरेश निषाद (अंकेक्षक), दानेश निषाद (मीडिया प्रभारी) तथा कृष्ण निषाद (कार्यालय सचिव) निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन उपरांत जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चंदन तिलक एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तहसील कार्यकारिणी सामाजिक एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।