लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।
..मंत्री गजेन्द्र यादव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई
दुर्ग शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का 48वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही उनके निवास एवं सेवा सदन में शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
इसी कड़ी में प्रेस क्लब पत्रकार संघ की अध्यक्ष साजिदा शेख के साथ सभी पदाधिकारी ने भी मंत्री यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ युवाओं द्वारा 48 यूनिट रक्तदान कर इस दिन को खास बनाया गया। मंत्री यादव ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।






