देश के औद्योगिक विकास को गति देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माल ढुलाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। देश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करते हुए रेलवे ने दिनांक 21 मार्च 2026 को मात्र 355 दिनों में ही अब तक का सर्वाधिक “ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू” (मूल माल राजस्व) अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 (365 दिनों) की तुलना में 10 दिन पहले प्राप्त की गई है।

दिनांक 22 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ₹29,493.59 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू अर्जित किया गया है, जो इसकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता एवं माल परिवहन में अग्रणी भूमिका को दर्शाता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेल में सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू अर्जित करने वाला ज़ोन बनकर उभरा है तथा इस वित्तीय वर्ष में भारतीय रेल के कुल माल राजस्व में इसका 17.13% का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.6% (₹1026 करोड़) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

इसी क्रम में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 20 मार्च 2026 को मात्र 354 दिनों में अब तक का सर्वाधिक एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) अर्जित करते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि भी पिछले वर्ष की तुलना में 11 दिन पहले प्राप्त की गई है।

दिनांक 22 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 146.75 बिलियन एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा प्राप्त कर भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल किया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस वर्ष 146 बिलियन से अधिक एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 बिलियन नेट टन किलोमीटर (3.8%) की वृद्धि दर्ज की गई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के कार्य भी तीव्र गति से किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कई महत्वपूर्ण रेलखंडों में तीसरी एवं चौथी रेल लाइनों की कमीशनिंग की गई है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेनों की गतिशीलता एवं परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे माल यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ समयबद्धता में भी सुधार हुआ है।

माल यातायात के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। त्योहारों, छुट्टियों एवं विशेष अवसरों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अधिकाधिक आरक्षित बर्थ एवं सीट उपलब्ध कराने हेतु विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक परिचालन किया जा रहा है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, कुशल संचालन, उन्नत प्रबंधन प्रणाली एवं माल ढुलाई में निरंतर सुधार का परिणाम है। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं सतत प्रोत्साहन में यह उपलब्धियाँ और अधिक सुदृढ़ हुई हैं, जिनके मार्गदर्शन में रेलवे निरंतर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेल की प्रगति एवं देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।