दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 31 शहीद किरण सिंह देशमुख रिशाली बस्ती बाजार चौक में 1.36 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन।

*विधायक ललित चंद्राकर ने वार्ड क्र. 31 शहीद किरण सिंह देशमुख (रिसाली बस्ती बाजार चौक) में 1.36 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

*रिसाली।* दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज रिसाली बस्ती बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 31 शहीद किरण सिंह देशमुख में 1 करोड़ 36 लाख 59 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न नवीन विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विकास को नई गति मिलेगी।

*भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि -*
“रिसाली बस्ती हमारा पुराना और हृदय स्थल है। इस क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में रिसाली के 40 वार्डों में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना और रिसाली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा का महापौर और 40 वार्डों में भाजपा पार्षद बनने से विकास की गति दोगुनी हो जाएगी।”

*इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि -*
“वार्ड 31 मेरा अपना परिवार है। इस वार्ड की जनता ने जो मांग रखी थी, विधायक जी ने उसे पूरा किया। बाजार चौक क्षेत्र में जो विकास कार्य होने जा रहा है उससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को लाभ मिलेगा। मैं विधायक जी का पूरे वार्ड की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। विधायक जी ने हमेशा रिसाली बस्ती को प्राथमिकता दी है और यह भूमिपूजन उसी का प्रमाण है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल जी, महामंत्री श्री दशरथ साहू जी, श्री गुड्डू झा जी, श्री पुनाराम कलिहारी जी, श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, पार्षद श्री धर्मेन्द्र भगत जी, श्रीमती सविता धवस जी, श्रीमती सरिता देवांगन जी, श्रीमती सारिका साहू जी, श्रीमती शीला नारखड़े जी, श्रीमती ईश्वरी साहू जी, श्री खिलेश देवांगन जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, श्री नीलकंठ देशमुख जी, श्री डोमार देशमुख जी, श्री कमलेश हिरवानी जी, श्री बी. गणपति जी, श्री डी. साईं जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्रीमती संध्या साहू जी, डॉ. श्रीमती संस्कृति वर्मा जी, श्रीमती करुणा श्रीवास जी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग जी, श्रीमती बिन्देश्वरी साहू जी, श्रीमती मोगरा देशमुख जी, श्री धन्नू देशमुख जी, श्री मुरली बेलचंदन जी, डॉ. श्रीमती पार्वती कुर्रे जी, श्रीमती पार्वती डी.डी. जी, श्रीमती चंद्रकली चतुर्वेदी जी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती ओमकेश्वरी मार्कण्डेय जी, श्री सत्यनारायण शर्मा जी, श्री शिवकुमार चंद्रा जी, श्रीमती अनीता देशमुख जी, श्री विष्णु देशमुख जी, आईटी सेल सह संयोजक श्री अंचल यादव जी, श्रीमती अर्चना हिरवानी जी, ग्राम प्रधान श्री डोमार देशमुख जी, ग्राम सचिव श्री बीरेंद्र देशमुख जी, श्री कौशल देशमुख जी, श्री कृष्णा देशमुख जी, श्रीमती रेणुका देशमुख जी एवं श्री विकास कुलश्रेष्ठ जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction