दुर्ग।ग्राम पंचायत अंजोरा में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

*ग्राम पंचायत अंजोरा में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन*

दुर्ग, 07 अक्टूबर 2026/ दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत अंजोरा के अटल समरसता भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक श्री ललित चंद्राकर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि आंगन मिलन सेवा का मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। महिला बाल विकास विभाग की नींव हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन का सम्मान तथा स्वास्थ्य जांच टीकाकरण पौष्टिक थाली न्योता भोज खिलौना बैंक के माध्यम से आंगनबाड़ी को सक्षम बनाना है।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जब एक गर्भवती माता स्वस्थ होगी तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी। गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार को सरकार ने पोषण अभियान से जोड़कर मातृशक्ति सम्मान बना दिया है।
परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा झा ने लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के लिए खाता खुलवाने की अपील की। पर्यवेक्षक गीतांजली भैंसारे शशि रैदास एवं प्रमिला वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सुकन्या समृद्धि योजना बाल संदर्भ शिविर सक्षम योजना महिला कोष आदि की जानकारी प्रदान की।
कृषि विज्ञान केंद्रअंजोरा से पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर निशा शर्मा ने बच्चों को जंक फूड से बचाव एनीमिया एवं गर्भवती शिशुवती को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार खाने में शामिल करने की सलाह दी। डॉक्टर गायत्री मढ़रिया द्वारा जच्चा बच्चा कार्ड की उपयोगिता बताई गई।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में तीन गर्भवती माताओं दिलेश्वरी फुलनाज दीप्ति साहू की गोद भराई एवं ज़ियांशी यादव आरव यादव का अन्नप्राशन किया गया। स्वस्थ शिशु सम्मान भानुप्रताप शेयांश चार्ली को दिया गया। विभिन्न खेलकूद एवं छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य संगीता साहू, माया बेलचंदन, रामकली साहू, शीतला ठाकुर, यामिनी हरमुख, सरपंच संतोष सारथी उपसरपंच माखन साहू तथा पंचगण ममता साहू करण वैष्णव खिलेश्वर साहू रहे।

सेक्टर पर्यवेक्षक अंजोरा गीतांजली के द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पौष्टिक न्योताभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष रूप से कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती वैष्णव, प्रमिला देशमुख, विजय लक्ष्मी, सरोजनी सोनी, अरुणा सोनी, राधा सारथी सहायिका गीतांजलि साहू, यशोदा साहू , लीला डहरे, नंदिनी सोनी, गंगोत्री यादव, मंजुला लहरें, मितानिन उमा राजपूत, महेश्वरी निषाद, चित्ररेखा साहू को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई। *हर घर मुनगा घर घर मुनगा* अभियान को बढ़ावा देने हेतु सभी अतिथियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुनगा के पौधे वितरित किए गए।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction