दुर्ग। 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता।

 

 

 

*21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का भव्य स्वागत*

 

*दुर्ग।* छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बहतराई, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों के लगभग 570 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं निर्णायकों ने हिस्सा लिया।

 

प्रतियोगिता में मेजबान बिलासपुर प्रथम, *दुर्ग जिला द्वितीय*, रायगढ़ तृतीय एवं कोरबा चतुर्थ स्थान पर रहा।

 

जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव श्री राकेश पुरी गोस्वामी जी ने बताया कि दुर्ग जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *14 स्वर्ण, 13 रजत एवं 10 कांस्य पदक सहित कुल 119 अंक* अर्जित कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।

 

दुर्ग जिले की टीम के मुख्य कोच श्री अनिल कुमार देवांगन (चरोदा क्लब) रहे, उनके साथ सहयोगी कोच के रूप में श्री ईशु यादव, श्री मृत्युंजय प्रधान, श्री उत्तम कुमार बौद्ध एवं श्री चंद्रकुमार साहू रहे। वहीं राष्ट्रीय रेफरी श्री राकेश पुरी गोस्वामी, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर एवं कु. ज्योति वर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे।

 

*पदक विजेता खिलाड़ी -*

 

*स्वर्ण पदक विजेता :* सुहाना गारुडीक, रोहित रघुनाथ नायर, शौर्य वर्मा, स्वतंत्र तिवारी, काव्य यादव, हर्षिता कुमारी, हर्ष कुमार शिववंशी, साक्षी चौहान, डी. अक्षया, शिवानी, टी. प्रणय कुमार, मोहित डहरिया, रिद्धी डहरिया, कुशमिता साहू, जतिन नायक, राजलक्ष्मी पटेल।

 

*रजत पदक विजेता :* ज्योति वर्मा, दुर्गेश मानिकपुरी, अक्षित भगत, मायरा निगम, रुचिका निषाद, इंद्रजीत चौधरी, श्वेता चौहान, पुष्पेन्द्र कुमार देवांगन, वात्सल्य बंकुरे, मोक्ष साहू, एन. निखिल राम, वाय. आरोही, सोनिया सोनी, कुलदीप कुमार सेन।

 

*कांस्य पदक विजेता :* हर्षित शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, अभिजीत दुबे, आर्या मिश्रा, कायरा निगम, प्रिंस बंजारे, प्रियांशु सिंह चौहान, मानस कुमार, लिवेश कुमार वर्मा, वाय. रितिका, काव्य कुमार शिववंशी, आयुष यादव, तुष्य देवांगन, यथार्थ वर्मा, शौर्य सिंह चौहान।

 

इस गौरवमयी उपलब्धि पर सांसद श्री विजय बघेल जी, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री मोहन पुरी गोस्वामी जी, श्री रोशन ताम्रकार, श्री रिवेन्द्र यादव, श्री अविनाश प्रताप सिंह, श्री राजेश वर्मा, श्री धनसिंह चंद्राकर सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को बधाई एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

 

*पदक जीतकर दुर्ग आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर दुर्ग लौटने पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction