दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा ऊतई में विशाल रक्तदान शिविर,25यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दी मानवता की मिशाल।

 

 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत् भाजयुमो द्वारा उतई में विशाल रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल*

 

 

 

*उतई, दुर्ग।* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर “25 वर्ष – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के संकल्प के तहत भाजपा एवं भाजयुमो उतई मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उतई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान कर मानवता और समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनके इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने के काम आएगा। रक्त वीर को प्रमाण हेल्मेट प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि, “रक्तदान केवल एक सेवा भर नहीं है, यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ही अपना ध्येय बनाया है।

 

उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं – आयुष्मान भारत से गरीब को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास से गरीब के सिर पर पक्की छत, और हर घर जल से नल तक पानी पहुंचा है। मोदी जी का संकल्प है – अंत्योदय से सर्वोदय तक। उनके जन्मदिन पर रक्तदान करके हम सबने सेवा के इस संकल्प को और मजबूत किया है। मैं समाज के प्रत्येक वर्ग से ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान करता हूं।”

 

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -* उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर जी, महामंत्री श्री चंदू देवांगन जी एवं श्री प्रवीण यदु जी, पार्षद श्रीमती संगीत रजक जी, श्री लक्ष्मी नारायण साहू जी, श्री सतीश चंद्राकर जी, श्री राकेश देवांगन जी, सोसाइटी अध्यक्ष श्री फलेंद्र राजपूत जी, सुश्री ममता चंद्राकर जी, श्रीमती रंजना चंद्राकर जी, श्री उज्जवल साहू जी, श्री वैभव देवांगन जी, श्री भूपेंद्र साहू जी, श्री हिमांशु चंद्राकर जी, श्री कैलाश साहू जी, बीएमओ डॉ. देवेंद्र बेलचंदन जी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।

 

*रक्तदान करने वाले रक्तवीर -* श्री चंदू देवांगन जी, श्री राकेश देवांगन जी, श्री उज्जवल साहू जी, श्री भूषण माणिकपुरी जी, श्री कैलाश साहू जी एवं श्री वेदांशु साहू जी ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction