भिलाई। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भाजयुमो भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न ,संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी रणनीति पर हुआ मंथन।

जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भाजयुमो भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार एवं नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्री रामजी भारती जी, जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी, जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी एवं श्री सुषमा जेठानी जी, भाजयुमो जिला प्रभारी श्री दीक्षा अग्रवाल जी, सह प्रभारी श्री मुकेश साहू जी, जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी, जिला महामंत्री श्री विनय सेन एवं श्री अमित राजपूत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश मंत्री श्री आकाश ठाकुर जी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री कुंदन फेकर जी, प्रदेश नीति अनुसंधान प्रमुख श्री विशाल दीप नायर जी, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री अमित मिश्रा जी, प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख श्री प्रशम दत्ता जी, प्रदेश शासकीय योजना सह प्रमुख श्री कुशल साहू जी, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री सौरभ अग्रवाल जी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आनन्द ताम्रकर जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना युवा मोर्चा की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है। अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए युवा मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने, प्रत्येक मंडल एवं बूथ को सशक्त बनाने तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह प्रथम परिचयात्मक बैठक संगठन की एकता, अनुशासन और युवा शक्ति के अद्भुत समन्वय का प्रतीक रही तथा इससे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के आगामी संगठनात्मक अभियान को नई गति और नई दिशा मिलने का विश्वास व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

        *दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त* *श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की – विधायक ललित…

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।