दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने गनियारी में सरस्वती निशुल्क योजना अंतर्गत वितरण किया साईकिल।

*विधायक ललित चंद्राकर ने गनियारी सरस्वती निशुल्क योजना अन्तर्गत वितरण किया साइकिल*

_”*बेटियों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों हमारी प्राथमिकता*”_…

विधायक ललित चंद्राकर

*गनियारी* । शासकीय हाई स्कूल परिसर गनियारी में आज निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कक्षा 9वीं की 30 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इसी अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, उन्हें विद्यालय तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वहीं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करना हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज यह अभियान जन आंदोलन बन गया है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”*

आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को केवल बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और समावेशी बना रही है। प्रदेश के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, नियमित पालक-शिक्षक बैठक, न्योता भोज और भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का वातावरण तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, सरपंच संतोषी साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकली साहू, महामंत्री भू भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, उपसरपंच कीर्तन साहू, प्राचार्य लक्ष्मी धुरंधर, प्रधान पाठक नीलिमा नेताम, सपना रंगा, संतोष साहू, बूथ अध्यक्ष अनिल साहू, राकेश पुरी गोस्वामी, राजेन्द्र धनकर, भागवत साहू सहित छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य लक्ष्मी धुरंधर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।