दुर्ग ।सभी शिक्षकों की शत प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति और आयुष्मान कार्ड बनाने पर दें विशेष जोर।

 

 

*सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति और आयुष्मान कार्ड बनाने पर दें विशेष जोर*

 

*-शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नियमों के अनुरूप ही होगी, दोनों विभागों की अनुमति अनिवार्य*

 

*-कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक*

 

दुर्ग, 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वर्तमान में यदि स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक किसी अन्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, तो उनकी प्रतिनियुक्ति पूरी तरह नियमानुसार होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित शिक्षक की मूल नियुक्ति वाले विभाग तथा जिस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, दोनों विभागों से विधिवत अनुमति प्राप्त होना अनिवार्य होगा। साथ ही जिस विभाग में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है, वहां स्वीकृत सेटअप के अनुसार रिक्त पद उपलब्ध होना भी आवश्यक है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में सभी प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जिले के सभी शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले धार्मिक स्थलों के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थलों को नियमानुसार प्रतिस्थापित अथवा हटाने की कार्यवाही की जानी है। इसके लिए जिला एवं अनुविभाग स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अनुविभाग स्तर पर समिति की बैठक आयोजित कर ऐसे धार्मिक स्थलों का चिन्हांकन करें तथा उनकी सूची, स्थलवार फोटोग्राफ एवं आवश्यक जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को शासकीय ई-मेल आईडी उपलब्ध कराकर शासकीय फाइलों का डिजिटल माध्यम से त्वरित संचालन सुनिश्चित करने, आयुष्मान कार्ड एवं व्यय वंदन योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर सभी पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाने, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, जलजनित रोगों की रोकथाम, नियमित फॉगिंग एवं छिड़काव कराने तथा 1 अगस्त से प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू होने से पहले सभी विभागों के लंबित बिजली बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर भवनों को शीघ्र ध्वस्त करने की कार्यवाही भी तेज करने को कहा।

बैठक में निजी स्कूलों में बायोमैट्रिक अपडेट शिविर आयोजित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा खाद की उपलब्धता की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं पीजीएन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम दुर्ग उपायुक्त श्री मोहेन्द्र साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस, एसडीएम श्री हरवंश मिरी, एसडीएम श्री सोनल डेविड, श्री लवकेश धु्रव, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction