दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने डूंडेरा में 31 छात्राओं को वितरित की सरस्वती निशुल्क साइकिल।

*विधायक ललित चंद्राकर ने डुंडेरा में 31 छात्राओं को वितरित की सरस्वती निःशुल्क साइकिल*

_”साइकिल से बेटियों की शिक्षा को मिलेगी नई गति”…_

विधायक ललित चंद्राकर

*डुंडेरा* । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम डुंडेरा में आज *सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना* के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक *ललित चंद्राकर* उपस्थित हुए।

विधायक चंद्राकर ने कक्षा 9वीं की *31 छात्राओं* को निःशुल्क साइकिल प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं: कुमारी दीक्षा यादव, अर्पित साहू, खुशबू निर्मलकर, रश्मि यादव, वीणा साहू, सिया बाग, खुशी साहू, दिशा भारती, सोनम, प्रतिमा बेहरे, मधुलिका नायक सहित अन्य।

इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि *”सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से बेटियों को विद्यालय तक नियमित एवं सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित होगी। ये साइकिलें छात्राओं की शिक्षा यात्रा को सुगम बनाते हुए उनके सपनों को नई उड़ान देंगी।”*

आगे उन्होंने कहा *”हमारा संकल्प है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। बेटी पढ़ेगी तभी परिवार, समाज और दुर्ग ग्रामीण आगे बढ़ेगा। मैं सभी छात्राओं से आग्रह करता हूं कि मेहनत और अनुशासन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।”*

आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को केवल बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और समावेशी बना रही है। प्रदेश के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, नियमित पालक-शिक्षक बैठक, न्योता भोज और भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का वातावरण तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, पार्षद विक्की चंद्राकर, हरीश नायक, महामंत्री रोहित धनकर, पुनाराम कलिहारी, इंद्रजीत सोनी, प्रेम नारायण वर्मा, केशव महिपाल, योगेश महिपाल, नारायण निर्मलकर, हर्ष चंद्राकर, दुर्गेश साहू, नंदकुमार साहू, प्राचार्य सरिता मसी, व्याख्याता रमा अग्निहोत्री, राम मिलन सिन्हा, जे. संजय, आर.आर. घर, संगीता आनंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सरिता मसी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

        *दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त* *श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की – विधायक ललित…

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।