पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

महिला मोर्चा की नवगठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में पाटन विधानसभा के पांचों मंडलों की नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 भिलाई स्थित निज निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी की ओर से पूरी टीम ने सांसद श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। यहां पद नहीं, बल्कि दायित्व मिलता है। संगठन ने आप सभी पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से खरा उतरना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। महिला मोर्चा संगठन की सशक्त शक्ति है, जो समाज में जनजागरण, सेवा और संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण कार्य करती है। आप सभी घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें। संगठन की सफलता सामूहिक प्रयास, अनुशासन और निरंतर जनसेवा से ही सुनिश्चित होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि महिला मोर्चा की यह नई टीम पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्या कालिहारी, गायत्री साहू (सरपंच), अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष मधुकांता साहू, मंडल महामंत्री वर्षा कश्यप एवं सुनीता साहू, पाटन मंडल अध्यक्ष रेवती सोनकर, ईश्वरी वर्मा, हेमलता पटेल, किरण बंजारे, दीक्षा वैष्णव, सरिता साहू, पूनम, रजनी कुर्रे, जीतेश्वरी सपहा, दीपक साहू, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष जुली सिंह, साधना स्वर्णकार, महामंत्री स्वर्णलता साहू, कोषाध्यक्ष जयलक्ष्मी, आरजाम गांव मंडल अध्यक्ष गायत्री यादव, महामंत्री भानुप्रिया साहू, उपाध्यक्ष कोटेश्वरी साहू, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष सविता साहू, महामंत्री संगीता शर्मा, कोमल दुबे, सकुन खैरवार, बबीता शर्मा, प्रभा बंजारे, मीनाक्षी शर्मा सहित महिला मोर्चा के सभी मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।